फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women beat

महिला से मारपीट, गहने छीने

Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
women beat
crime
करारी थाने के एक गांव की पीड़िता पर चार दिन के भीतर दो हमले हुए। पड़ोस के लोगों ने पहली घटना में उसके साथ छेड़खानी की। मामले में कार्रवाई न होने से मनबढ़ आरोपियों ने रविवार को पीड़िता पर दोबारा हमला कर कपड़े तक फाड़ डाले और जेवरात छीन लिए। पीड़िता ने मामले की तहरीर करारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


करारी थाने के एक गांव की महिला का आरोप है कि पांच मई को वह घर के बगल स्थित पशुशाला में पशुओं को चारा देने गई थी। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग वहां पहुंचकर उससे छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने करारी थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। कार्रवाई न होने पर आरोपियों ने रविवार की सुबह फिर हमला बोल दिया। पीड़िता की माने तो इस बार लोगों ने उसे मारा पीटा।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के गले से सोने की चेन, कान का बाला छीन लिया। घटना के बाद पीड़िता फिर थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पीड़िता ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed