फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women and childrain beat

महिलाओं बच्चों को पीटते हुए लूट ले गए नकदी-गहने

Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के नई बस्ती अफजलपुर सातों गांव में मंगलवार की शाम दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। घर में घुसकर तोड़फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से पीटते हुए नकदी-गहने लूट ले गए। शोर-शराबा सुन गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती अफजलपुर सातों गांव की रहने वाली तीरथ देवी पत्नी छेदीलाल ने बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी अदावत में मंगलवार की शाम पड़ोसी ने साथियों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने बेटी रेशमा देवी, कुसमा देवी, अंजना देवी, सुषमा देवी के अलावा बहू रानी को बेरहमी से पीट दिया। बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार नकदी के साथ गहने लूट ले गए। पड़ोसन के घर दबंगों का तांडव देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। गांव वालों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed