फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman did not identify

नहीं हो सकी युवती की शिनाख्त

Sun, 15 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 15 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman did not identify
मंझनपुर। मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र के डबरामई गांव के समीप शुक्रवार को कुएं मिली युवती और उसके हत्यारे दोनों का सुराग अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है। युवती के शव की पहचान नहीं होने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। युवती कहां की थी। उसका किसने और क्यों कत्ल किया। तीन दिन बाद भी यह रहस्य बना हुआ है?
विज्ञापन


कौशाम्बी और फतेहपुर की सीमा पर बसा है मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र का डबरामई गांव। इसी गांव के समीप शुक्रवार की शाम पुराने कुएं में युवती की लाश मिली थी। गांव के चौकीदार रतऊ की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती के शव को कुंए से बाहर निकलवाया। तमाम प्रयास के बाद भी विवाहिता की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 25-30 वर्षीय युवती की मांग में सिंदूर लगा था। सलवार-कमीज पहने इस युवती के पैर की अंगुलियों में बिछुआ भी था। इससे जाहिर है कि युवती शादीशुदा थी। वहीं उसके कपड़े अस्तव्यस्त देख लोग हत्या से पहले उसके साथ जबरदस्ती किए जाने की आशंका भी जाहिर कर रहे थे। साथ ही लोगों का मानना है कि संभव है कि युवती पड़ोसी जिले फतेहपुर के किसी गांव की रहने वाली हो सकती है। जिसे जबरदस्ती यहां लाकर हत्या करके कातिलों ने शव कुएं में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रातभर विवाहिता के शव की शिनाख्त कराने में परेशान रही पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक मृतका और उसके कातिल का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मामले में एसओ पइंसा  राम आसरे का कहना है कि पुलिस युवती की शिनाख्त और उसके कातिलों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed