फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman burnt to death while eating food

खाना बनाते वक्त आग से झुलसी महिला, मौत

Tue, 25 Dec 2018 01:10 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death while eating food
आग - फोटो : SELF

विज्ञापन
 करारी कोतवाली क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव में सोमवार सुबह खाना बनाते वक्त एक महिला आग से झुलस गई। मुख्यालय के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

नसरुल्लापुर गांव की विमला देवी (42) पत्नी हरिश्चंद्र सोमवार सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने उसे घेर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन आग का गोला बनी महिला को देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


आननफानन आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने महिला को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed