पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन गांव की रहने वाली सुनीता देवी की शादी साल भर पहले कोखराज के हर्रायपुर गांव में बसंत लाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेवजह उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पति की हरकतों की जानकारी पत्नी को हुई तो उसने सौतन का विरोध किया। इस पर उससे नकदी और बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पिटाई करने के बाद गर्भपात करा दिया।
इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। पर कोई बात नहीं बन सकी। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।