{"_id":"5a58e56c4f1c1baf3f8b46d2","slug":"unkwon-youth-killed-at-crossing-road","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक के शव से घंटों फर्राटा भरते रहे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के शव से घंटों फर्राटा भरते रहे वाहन
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरामुफ्ती के काजीपुर बाजार में बृहस्पतिवार रात किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे अनजान युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद युवक के शव पर से घंटों वाहन फर्राटा भरते रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। जांच पड़ताल के बाद उसने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाईवे पर पुरामुफ्ती के काजीपुर बाजार में सड़क पार कर रहे एक युवक को इलाहाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में युवक के चीथड़े उड़ गए। जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक दर्जनों वाहन शव पर से गुजर चुके थे।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। कुछ लोगों का कहना है कि चार-पांच दिनों से युवक बाजार में देखा जा रहा था। जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।