{"_id":"8a9e31c63f4dcb8e8dc4b8fe407784e6","slug":"u-turn-on-the-highway-pickup-15-workers-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटी पिकअप, 15 मजदूर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर पलटी पिकअप, 15 मजदूर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूरतगंज (कौशाम्बी)। मजदूरों से भरी पिकअप सोमवार की दोपहर हाईवे पर कोखराज के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे 15 मजदूर घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं समेत चार मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। मजदूर फतेहपुर के रहने वाले हैं, जो चौराडीह चायल ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। बताया जाता है कि अचानक साइकिल सवार के सामने आ जाने से यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
फतेहपुर के रहने वाले करीब डेढ़ दर्जन मजदूर पिकअप से ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए चौराडीह जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही मजदूरों से भरी पिकअप कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सकाढ़ा गांव के समीप पहुंची। अचानक एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
इससे पिकअप में सवार बुधराज (25) पुत्र सुखलाल निवासी असोथर फतेहपुर, अशोक कुमार (30) पुत्र बच्चूलाल, भगौती प्रसाद (30), सूजा (16) पुत्री अशोक कुमार तीनों निवासी सोठौरा फतेहपुर, राजेंद्र कुमार (27) पुत्र मैकूलाल, उसकी पत्नी निर्मला देवी (25) निवासी सवत फतेहपुर, सोनू (22) पुत्र रामू निवासी पौडर फतेहपुर, चांद (40) पुत्र इमामुद्दीन निवासी सैयद सरावां चरवा, राजू (32) पुत्र रामपाल निवासी अंजती फतेहपुर, राम शिरोमणि (50) पुत्र धुन्ना प्रसाद निवासी हथिगांव फतेहपुर, अर्चना देवी (35) निवासी फतेहपुर, रानी देवी (30) निवासी फतेहपुर, चांदनी (18) पुत्री रामराज, गोमती (19) पुत्री भिक्खू निवासी मियां का पुरा खागा फतेहपुर आदि घायल हो गए। उधर, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में घायल होकर फंसे लोगों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही सभी घायलों को निकालकर पीएचसी मूरतगंज पहुंचाया। जहां राजेंद्र, रानी, अर्चना और राजू की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।