फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   two sister go a boy in mathura

मथुरा का युवक दो बहनों को लेकर भागा

Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
नौ माह से डेरा डाल रखे एक आरोपी ने पहले विवाहिता की बड़ी बहन को गायब किया। इसके बाद उसे भी लेकर चपत हो गया। घटना की तहरीर लेकर थाने पहुंचे पीड़ित पति को पुलिस ने डांट कर भगा दिया। थाने पर न्याय न मिलने के बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मथुरा निवासी हरीलाल की नौ माह से चरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में आना जाना था। इस दौरान उसने एक 30 वर्षीय महिला को गायब कर दिया लेकिन मामला दबा रह गया। आरोप है कि एक जून को हरीलाल ने एक विवाहिता के पति को किसी काम से राजापुर भेज दिया।
विज्ञापन


पति वापस घर आया तो उसके बच्चे और पत्नी गायब मिले। इस पर उसे हरीलाल पर शक हुआ। मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। गायब पत्नी और बच्चों की पीड़ित पति ने खोजबीन की पर सुराग नहीं लगा। मामले की तहरीर लेकर वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने डाटकर भगा दिया। थाने पर न्याय न मिलता देख पीड़ित पति ने मामले की शिकायत एसपी वीके मिश्र से की। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed