{"_id":"5751c8934f1c1bbe53109015","slug":"two-sister-go-a-boy-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा का युवक दो बहनों को लेकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा का युवक दो बहनों को लेकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ माह से डेरा डाल रखे एक आरोपी ने पहले विवाहिता की बड़ी बहन को गायब किया। इसके बाद उसे भी लेकर चपत हो गया। घटना की तहरीर लेकर थाने पहुंचे पीड़ित पति को पुलिस ने डांट कर भगा दिया। थाने पर न्याय न मिलने के बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मथुरा निवासी हरीलाल की नौ माह से चरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में आना जाना था। इस दौरान उसने एक 30 वर्षीय महिला को गायब कर दिया लेकिन मामला दबा रह गया। आरोप है कि एक जून को हरीलाल ने एक विवाहिता के पति को किसी काम से राजापुर भेज दिया।
पति वापस घर आया तो उसके बच्चे और पत्नी गायब मिले। इस पर उसे हरीलाल पर शक हुआ। मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। गायब पत्नी और बच्चों की पीड़ित पति ने खोजबीन की पर सुराग नहीं लगा। मामले की तहरीर लेकर वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने डाटकर भगा दिया। थाने पर न्याय न मिलता देख पीड़ित पति ने मामले की शिकायत एसपी वीके मिश्र से की। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।