फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two lakh looted from Sreeraha trader

सरेराह व्यापारी से दो लाख की लूट

Mon, 24 Jul 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 24 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two lakh looted from Sreeraha trader
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
भरवारी-इलाहाबाद मार्ग पर रविवार की शाम सरेराह बदमाशों ने व्यापारी से डेढ़ लाख नगदी और सोने की जंजीर लूट लिया। कादीपुर गांव के समीप व्यापारी एक दुकान पर खड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कादीपुर गांव में बदमाशों की तलाश में दबिश दी, पर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


   कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का अनूप केशरवानी पुत्र कमलेश केशरवानी जल धारा पानी का सप्लायर है। रविवार को वह वसूली करने मंझनपुर आया था। वसूली कर अनूप बाइक से घर लौट रहा था। बताया कि कादीपुर गांव के समीप एक पान की दुकान पर बाइक खड़ी कर वह सिगरेट पीने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद मारपीट करते हुए युवक व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए नगदी के साथ सोने की चैन लूट कर कादीपुर गांव की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


व्यापारी के साथ सरेराह लूट की जानकारी होते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस फोर्स के साथ मंझनपुर कोतवाल घटना स्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कादीपुर गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी। कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि मारपीट के बाद व्यापारी के साथ लूट-पाट किया गया है। आरोपी कादीपुर गांव के बताए जा रहे है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। वहीं देर रात इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझौते की भी बात चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed