{"_id":"6f7aac5a532340d712ba9be4debf1ffc","slug":"two-killed-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरामुफ्ती और सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुरामुफ्ती के निकट बोलेरों ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे इसमें सवार 5 अन्य लोग घायल हो गए। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिपरी कोतवाली के चायल कस्बे का रहने वाला महेश कुमार (32) पुत्र अशर्फीलाल वाहन चालक है। सोमवार की रात वह मोहल्ले के एक व्यक्ति की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पड़ोसियों को साथ में लेकर बोलेरो से मनौरी गया था। रात करीब 1 बजे सभी लोग घर लौट रहे थे।
इस दौरान जैसे ही बोलेरो पुरामुफ्ती के नौआपुर गांव के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टकराने के बाद बेकाबू हुई बोलेरो सड़क किनारे खड्ढ में पलट गई। इससे बोलेरो चालक महेश कुमार की जहां मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं उसके पिता अशर्फीलाल (60), राधेलाल (52), रिंकू (15), संदीप कुमार (15), सुमित कुमार (35) घायल हो गए। उधर, वाहनों की हुई जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग दौड़ते, ट्रैक्ट्रर चालक भाग निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस के साथ ही घर परिवार के लोग रोते बिलखते घटना स्थल पहुंचे। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
वहीं सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद (केवट पुरवा) गांव निवासी राजेन्द्र कुमार (42) पुत्र अभिमन्यु सिंह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। सोमवार की शाम वह सरायअकिल बाजार कार से गया था। रात करीब 10 बजे घर लौटते समय जैसे ही उसकी कार बिन्नई गांव के समीप पहुंची।
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में राजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीराें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।