फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   two brothers death

कौशाम्बी में संदिग्ध दशा में दो भाइयों की मौत

Wed, 30 Nov 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 30 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
two brothers death
crime
करारी थाना क्षेत्र के पचम्भा गांव में सोमवार रात दो सगे भाइयों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बहन की हालत गंभीर है, उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी ने भोजन के नाम पर शाम को सिर्फ भुना चावल खाया था। डॉक्टर मौत की वजह फूड प्वायजनिंग नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


   पचम्भा निवासी हरिश्चंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार की रात उसके बेटे मंजीत कुमार (11), रंजीत कुमार (04), संदीप कुमार (02) और बेटी सावित्री (06) ने गांव में लाई-चना भूनने वाले से चावल भुनवाया था। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर खाया और पानी पीकर सो गए। रात करीब 11 बजे रंजीत, संदीप और सावित्री की हालत बिगड़ गई। इनको उल्टी व दस्त होने लगे। इससे हरिश्चंद्र व उसकी पत्नी अनीता देवी के होश उड़ गए।
विज्ञापन


वह आनन-फानन में बच्चों को लेकर करारी अस्पताल पहुंचे। जहां रंजीत को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वह संदीप को लेकर जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल आए। यहां इलाज के दौरान रात करीब एक बजे उसकी भी मौत हो गई। सावित्री की भी हालत खराब है। उसका करारी के एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। चौथे बच्चे की हालत ठीक है। दो बेटों की मौत से हरिश्चंद्र के घर में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों की मौत कैसे हुई। इसके कारणों का पता डॉक्टर नहीं लगा सके हैं। हालांकि डॉक्टरों ने इसे फूड प्वायजनिंग मानने से इंकार कर दिया है। मंगलवार की शाम को सगे भाईयों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्या कहते हैं डॉक्टर
जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉक्टर अरविंद कनौजिया का कहना है कि भुने गए खाद्य पदार्थ से फूड प्वायजनिंग नहीं हो सकती है। बच्चों को क्या बीमारी हुई है, इसकी जानकारी तभी होगी जब बच्चों की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed