{"_id":"5a47d8c54f1c1b686a8bcaf4","slug":"truck-killed-husband-wife-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, बेटा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, बेटा जख्मी
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के लोहरा हाईवे के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि साथ रहा मासूम बेटा जख्मी हो गया। घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
सैनी कोतवाली के दारानगर निवासी लालचंद्र केसरवानी (50) घर के पास ही चाय-पान की गुमटी रखकर परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार शाम वह पत्नी लालमनि उर्फ मंजू देवी (45) तथा छोटे बेटे नैतिक (7) के साथ बेटी आकांक्षा का रिश्ता देखने इलाहाबाद गया था। शनिवार शाम घर लौटते समय शाम लगभग छह बजे कोखराज के लोहरा के समीप हाईवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति पहिए के नीचे आकर कुचल गए जबकि साथ रहा बेटा छिंटक कर लहूलुहान हो गया।
इस दौरान बाइक ट्रक में फंस गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने फौरन इमरजेंसी वाहन से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही दंपति को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम का प्राथमिक उपचार कर एसआरएन रेफर कर दिया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।