फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   truck accident labour

ट्रक से कुचल कर मजदूर की मौत, कोहराम

Tue, 20 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 20 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
truck accident labour
crime
पूरबशरीरा गांव के पास सोमवार सुबह बेकाबू ट्रक से कुचल कर एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों के दौड़ाने पर पिटाई से बचने के लिए ड्राइवर ट्रक लेकर थाने में घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


    पश्चिमशरीरा थाने के बक्शी का पूरा निवासी जहाजी लाल (50) पुत्र देवनाथ मेहनत-मजदूरी कर अपने परिजनों का पेट पालता था। सोमवार की सुबह वह पैदल पश्चिमशरीरा बाजार जा रहा था। पूरबशरीरा गांव के पास एक ट्रक खाद लादकर इलाहाबाद की तरफ से आ रहा था। अनियंत्रित ट्रक ने जहाजी लाल को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना होते ही ग्रामीणों ने ट्रक को दौड़ा लिया। पिटाई से बचने के लिए ट्रक लेकर चालक थाने में घुस गया।
विज्ञापन


उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे अशोक कुमार ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी। चर्चा है कि पुलिस ने चालक को बचाने के लिए उसका नाम परिजनों को नहीं बताया। इसके चलते परिजनों समेत ग्रामीणों में आक्रोश है। उधर एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed