{"_id":"5bec6fa1bdec22722526dfb1","slug":"train-saved-from-derialment","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन से टकराई नीलगाय बड़ी दुर्घटना होने से बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल ट्रेन से टकराई नीलगाय बड़ी दुर्घटना होने से बची
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कल्यानपुर (कौशाम्बी)। पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन बुधवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। बुधवार सुबह बिदनपुर स्टेशन के समीप ट्रेन से नील गाय टकरा गई। इसके चलते इंजन फेल हो गया। हादसे के कारण दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्ग पर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक की सभी डाउन ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। लगभग सवा घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया। तब जाकर मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
पटना से नई दिल्ली के बीच स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (04080) का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन बुधवार की सुबह करीब 7.25 बजे बिदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची। इस बीच अचानक ट्रेन से नील गाय टकरा गई। इससे ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया और ब्रेक लगना बंद हो गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विभाग के अधिकारियों को खबर दी और किसी तरह ट्रेन को शुजातपुर रेलवे स्टेशन पर रोका। स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने डाउन लाइन पर आने वाली सभी ट्रेनों को रोकने के लिए कहा। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से लेकर कौैशाम्बी तक डाउन लाइन पर आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे करीब आधा दर्जन ट्रेन लेट हो गई। इंजन की खराबी ठीक नहीं होने पर शुजातपुर में ही पहले से खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे रेल परिचालन करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा।