{"_id":"58c1a10c4f1c1b8322dc5267","slug":"train-accident-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के सामने युवक ने लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी के सामने युवक ने लगाई छलांग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनौरी क्रासिंग के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी क्रासिंग के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक टहल रहा था। प्रत्यक्ष्यदर्शियों की मानें तो कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी जैसे ही करीब पहुंची इसी दौरान युवक ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर कोई भी पहचान नहीं कर सका।