फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor has consumed 1.80 million agency director

ट्रैक्टर का 1.80 लाख हजम कर गया एजेंसी संचालक

Mon, 20 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 20 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली के असरावल खुर्द गांव के एक किसान से ट्रैैक्टर खरीदवाने के नाम पर ली गई 1.80 लाख रुपये की रकम एजेंसी संचालक हजम कर गया। आरोप है कि पैसे की मांग करने पर मारपीट के साथ जानलेवा धमकी दी जा रही है। शनिवार को भुक्तभोगी इलाकाई पुलिस के साथ ही आईजी और डीआईजी से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव निवासी फरीद अहमद ने बताया कि उसने मूरतगंज में स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में ट्रैक्टर खरीदने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये जमा किया था। बाद में दो बार में उससे बीमा के नाम तीस हजार रुपये और ले लिया गया। आरोप है कि इसके बाद भी उसे आज तक ट्रैक्टर नहीं दिया गया। बताया कि 14 अप्रैल को वह एजेंसी जाकर ट्रैक्टर देने अथवा पैसा वापस करने की मांग की।
विज्ञापन


 आरोप है कि इस पर एजेंसी संचालक और वहां काम करने वाले कर्मियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। बताया कि इसकी शिकायत इलाकाई पुलिस से की गई थी। पर, कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत आईजी और डीआईजी के साथ मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर की। पुलिस अफसर और मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में उसने रकम वापस नहीं दिलाए जाने पर परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed