{"_id":"5d014af3bdec2207626c63d3","slug":"torcher-for-dowry-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद करने लगे बहू का उत्पीड़न, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी के बाद करने लगे बहू का उत्पीड़न, केस
Thu, 13 Jun 2019 12:26 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गांव में ब्याही एक महिला को शादी के बाद से ही ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहजादपुर गांव की माधवी देवी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली बात-बात पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। अक्सर उसे पीटा जाता था। कई-कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। पर, ससुरालीजनों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। उधर, जुल्म सहते-सहते थकी महिला ने दो दिन पहले मामले की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति वीरेन्द्र, देवर जितेन्द्र, नथन, ससुर गोकुल व सास सावित्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।