{"_id":"5ca3b453bdec22146f515c17","slug":"took-the-2-50-lacs-for-service-but-not-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 2.50 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 2.50 लाख ठगे
Wed, 03 Apr 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव में रहने वाली एक युवती से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फरेबियों ने 2.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेरुआ गांव की पूजा पाल पुत्री बेचू ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह नौकरी की तलाश कर रही थी। जून 2018 में पड़ोसी बंशीलाल, रामकिशोर और गीता पाल ने उसे रेलवे में नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद सात जुलाई को ढाई लाख रुपया ले लिया। पीड़िता की मानें तो कुछ दिनों तक आरोपी आज-कल में नियुक्ति पत्र आने की बात कह रहे थे।
इसके बाद रुपया लौटाने का वादा करने लगे। कई बार पंचायत हुई। हर दफा उन लोगों ने रकम वापसी की बात कही। इस बीच दबाव बनाने पर जानलेवा धमकियां देने लगे। इससे परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। सोमवार को अदालत के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ चरवा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।