फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   till now four person died by the overloading

चार मौतों के बाद अफसरों ने जाना जिले में होती है ओवरलोडिंग

Fri, 02 Nov 2018 12:44 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 02 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भले ही जिले की सड़कों को लेकर फिक्रमंद हो, लेकिन यहां के अफसर चंद पैसों के खातिर सड़कों का दिवाला निकाल रहे हैं। बुधवार को ओवरलोड डंपर की चपेट में आकर जागे प्रशासन ने रात भर छापेमारी की। करारी, मंझनपुर कोतवाली में करीब एक दर्जन ओवरलोड ट्रक पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


जिले में बालू और चित्रकूट से गिट्टी निकालकर आने वाले ट्रक ओवरलोड चलते हैं। बालू या गिट्टी लोगों को न दिखे, इसे लेकर ट्रक में तिरपाल डाला जाता है। नतीजतन जिले की ज्यादातर सड़के समय के पहले दम तोड़ देती है। बुधवार को करारी के सादिकपुर सेमरहा बुधवार को जिस डंपर की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई वह भी ओवरलोड था। घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सांसद विनोद सोनकर ने भी ओवरलोड डंपर देख नाराजगी जाहिर की। इसे लेकर प्रशानिक गलियारे में हड़कंप मच गया। एआरटीओ और एसडीएम बालू घाटों पर छापेमारी करते रहे। जहां भी ओवरलोड ट्रकें दिखी, उन्हें सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed