{"_id":"584ef5114f1c1b6e65649723","slug":"thief-in-temple-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मंदिर में चोरी, श्रद्धालुओं ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्गा मंदिर में चोरी, श्रद्धालुओं ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के गांधी नगर में स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर रविवार की रात चोर तीन दान पेटिका खंगाल ले गए। चोर दान पेटिका का ताला तोड़कर में उसमें डाला गया रुपया आदि उठा ले गए हैं। सुबह इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को हुई तो आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मंदिर व एसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर हंगामा किया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
गांधी नगर में स्थित दुर्गा मंदिर का रविवार की रात ताला तोड़ा गया। मंदिर परिसर में घुसे चोरों ने शंकर भगवान, हनुमान मंदिर समेत तीन दान पेटिका का ताला तोड़कर उसमें डाला गया रुपया आदि निकालकर भाग निकले।
सुबह श्रद्धालु पूजा करने गए तो चोरी का पता चला। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन लाल केशरवानी को जानकारी मिली तो वह सदस्यों के साथ पहुंचे। सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। वहीं जानकारी होने पर कस्बे के तमाम श्रद्धालु भी वहां पहुंच गए। चोरी की इस घटना से श्रद्धालु भड़क गए और वह पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। घटना से नाराज मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य एसपी दफ्तर पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर हंगामा किया। इसके बाद एसपी ने श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह चोरों को पकड़कर कार्रवाई करेंगे।