{"_id":"5cc74953bdec22073226194b","slug":"theft-of-money-and-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर सिक्योरिटी गार्ड के घर से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकब लगाकर सिक्योरिटी गार्ड के घर से हजारों की चोरी
Tue, 30 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी कोतवाली के कोरांव खास गांव में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड के घर में नकब लगाकर चोर दोनाली बंदूक सहित हजारों का समान उठा ले गए। गार्ड अपने भतीजे के तिलक में शामिल होने के लिए गांव आया था। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोरांव खास निवासी भारत सिंह यादव दिल्ली की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। एक मई को उसके बड़े भाई करन सिंह के बेटे भूप सिंह का तिलक है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह रविवार को गांव आया था। घर के पिछले कमरे में उसने अपनी अटैची रखी थी। अटैची में ही बंदूक को भी फोल्ड करके रखा था। रविवार की रात को चोर पीछे की तरफ से सेंध लगाकर कमरे में दाखिल हुए और अटैची लेकर भाग निकले। सुबह जानकारी होने पर भारत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। भारत सिंह के मुताबिक अटैची में एक तोला सोने का हार, 50 हजार नकद और बंदूक थी। कौशाम्बी के इंस्पेक्टर स्वामी नाथ ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन किया जा रहा है।