{"_id":"5b47ab9d4f1c1bba248b6178","slug":"theft-in-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान से दिनदहाड़े हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान से दिनदहाड़े हजारों की चोरी
काैशाम्बी ब्यूराे
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के रामआधीन का पूरा गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक किराने की दुकान से हजारों का माल पार कर दिया। दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
रामआधीन का पूरा (पूरबशरीरा) निवासी गुड्डू पाल ने घर पर ही किराने की दुकान खोल रखी है। गुरुवार को वह कहीं बाहर था। दोपहर के वक्त उसकी पत्नी दुकान बंद कर पशुशाला चली गई। इस दौरान शटर तोड़कर भीतर घुसे चोर 70 हजार रुपया नगद और घर से करीब एक किलो चांदी के गहने उठा ले गए। पशुशाला से लौटने पर गृहस्वामिनी को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। दिनदहाड़े चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की।
हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह दानपुर गांव निवासी शिवलाल मौर्य के घर से बुधवार रात चोर सोलर पैनल-बैट्री और करीब दस हजार रुपया कीमत का बर्तन उठा ले गए। शिवलाल ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।