{"_id":"5a6783794f1c1b80268b6144","slug":"the-young-man-trapped-in-the-greed-of-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की लालच में ठगा गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की लालच में ठगा गया युवक
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा इलाके के चौराडीह गांव के एक युवक को शातिर ने 12 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एंड्रॉयड मोबाइल दिलाने का झांसा देकर रकम खाते में जमा करवा लिया। पखवारे भर बाद युवक ने रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार को भुक्तभोगी युवक ने चरवा पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव निवासी आशीष त्रिपाठी पुत्र कौशलेश तिवारी ने बताया कि पखवारे भर पहले विशाल नाम के एक युवक ने उसके मोबाइल पर काल कर 12 हजार रुपये में 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल दिलाने की बात कही। शातिर के झांसे में आने के बाद युवक ने उसके खाते में रकम डाल दिया।
रकम जमा करने के बाद जब मोबाइल कोरियर से नहीं आया तो युवक के होश उड़ गए। उसने फरेबी को फोन किया तो एक दो दिन में मोबाइल मिलने की बात कही गई। समय बीतने के बाद सोमवार को युवक ने दोबारा फोन किया तो आरोपी ने धमकी देते हुए अपना फोन बंद कर लिया। मोटी रकम डूबती देख युवक मंगलवार को चरवा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की।