फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young man 's death , fear of murder

युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sat, 06 Dec 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
The young man 's death , fear of murder
चायल। घर से मजदूरी करने बृहस्पतिवार को निकले अकबरपुर गांव के युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसकी रक्तरंजित लाश कादिलपुर गांव के समीप सड़क किनारे मिली। शव देखकर परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। हालांकि पुलिस फौरी तौर पर इसे मार्ग दुर्घटना करार दे रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के  बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव के मोहम्मद मुस्लिम ने बताया कि उसका बेटा मुन्ना (22) बृहस्पतिवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। तभी से लापता था। देर रात तक युवक के घर नहीं आने पर उसकी खोजबीन भी की गई थी, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार की सुबह भी परिजन उसकी तलाश में लगे थे, तभी पता चला कि मुन्ना की रक्तरंजित लाश घर से करीब दो किलोमीटर दूर कादिलपुर गांव के समीप सड़क किनारे पड़ी मिली। सड़क किनारे शव देख लोग सन्न रह गए। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन आए। इलाकाई पुलिस ने भी आकर घटना की छानबीन की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवाले शव देखकर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। हालांकि किस रंजिश में मुन्ना की हत्या किसने की। इस सवाल पर परिजन खामोश बने हैं। वहीं पिपरी पुलिस मामले को सड़क दुर्घटना मान रही है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी थी। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि मुन्ना की अभी 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। मौत से मां-बाप के साथ पत्नी की भी रो-रोकर हालत खराब बनी हुई है।

पिपरी कोतवाली के अकबरपुर गांव के मुन्ना की मौत हादसे में हुई है तो उसकी साइकिल कौन उठा ले गया। मृतक की लापता साइकिल और घटना स्थल  पर मिले एक अन्य चप्पल के जोड़े को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed