{"_id":"591e629b31f23904525aad43498b2dc4","slug":"the-young-man-fell-from-tempo-truck-collision-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो से गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो से गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू (ब्यूरो) सैनी स्थित गुरुकुल महाविद्यालय के समीप सोमवार की शाम टेंपों से गिरे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में मारे गए युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैनी कस्बे से सवारियां लेकर टेंपो सोमवार की शाम अजुहा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सवारियों से ओवरलोड टेंपो जैसे ही गुरुकुल महाविद्यालय के समीप सड़क पार करने के लिए तेजी से मुड़ा। टेंपो के पायदान पर लटका युवक सड़क पर गिर गया। तभी वहां से निकले तेज रफ्तार ट्रक युवक को रौंदते हुए निकल गया। ट्रक के कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इतना ही नहीं ट्रक के कुचले जाने से युवक का शव इतना क्षति-विक्षत हो गया था कि उसकी पहचान करना संभव नहीं हो पा रहा था। उधर, हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव ने शव की शिनाख्त कराने का काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद टेंपो लेकर चालक भाग निकला है।