फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The teenager at home fireball , serious

घर में आग का गोला बनी किशोरी, गंभीर

Mon, 01 Jun 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 01 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव की एक किशोरी शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर आग का गोला बन गई। नाजुक दशा में झुलसी किशोरी को एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। घरवालों के मुताबिक रात बुझाते समय गिरकर ढिबरी भभकने से कपड़े में आग लग जाने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव निवासी प्रभाकर किसान है। शनिवार रात वह परिवार के  साथ बरामदे में सो रहा था। आधी रात घर के भीतर सो रही बेटी अर्चना (17) की नींद खुली तो ढिबरी जल रही थी। बुझाते समय किशोरी नींद में थी। इससे ढिबरी गिरकर भभकने लगी और उसके कपड़ों में आग लग गई। किशोरी की चीखें सुनकर घरवालों की भी नींद टूटी। चीखें सुनकर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो भीतर बेटी को आग का गोला बने देख उनकी रूह कांप गई। परिजनों ने प्रयास कर किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन


 हालांकि तब तक किशोरी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। लोगों ने उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मगर उसकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। किशोरी के झुलस जाने से पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed