फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The family members were forced to flee

घरवाली को भगा, बाहरवाली से कर ली मंगनी

Sun, 28 Jan 2018 12:38 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के गाेंसाईं तारा गांव में ब्याही युवती को भगाकर दगाबाज शौहर ने बाहरवाली से मंगनी तय कर ली। जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने हंगामा करते हुए  शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के नौगीरा गांव की प्रेमा देवी की शादी दो साल पहले गोसाई तारा गांव के ललित कुमार से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि कम दहेज का ताना देकर पीड़िता को ससुरालियों ने घर से भगा दिया। हक पाने के लिए उसने अदालत का सहारा लिया।
विज्ञापन


दंपति का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि शादी विच्छेद कराए बगैर दगाबाज पति ने बाहरवाली से मंगनी कर ली। घर में सौतन आने की जानकारी विवाहिता को हुई तो वह बृहस्पतिवार को ससुराल पहुंची और दूसरी शादी का विरोध किया। हंगामा होता देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पति की दगाबाजी से आहत विवाहिता शनिवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed