फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The death of the young man suspected case

संदिग्धदशा में युवक की मौत

Thu, 22 Jan 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 22 Jan 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man suspected case
मंझनपुर (कौशाम्बी) जिला अस्पताल परिसर में संदिग्धदशा में बेसुध मिले युवक की बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक बलिया जिले का रहने वाला है। पर, वह कौशाम्बी कैसे और कब आया। वह सड़क पर बेसुध कैसे पड़ा था। इस बावत कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने घरवालों को मौत की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वहीं ठंड की चपेट में आने से उसकी तबीयत बिगड़ी होगी।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार की सुबह जिला अस्पताल मंझनपुर के समीप एक युवक बेसुध पड़ा था। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने घटना की छानबीन की। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि उसकी जेब से एक पुर्जी में मोबाइल नंबर मिला था। जो उसके घर का था। फोन पर बात करने पर पता चला कि मृतक हरिशंकर पांडेय (35) पुत्र पुरुषोत्तम पांडेय निवासी नंदपुर थाना हल्दी जिला बलिया का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। इसी दिमागी हालत के कारण वह करीब दो महीने पहले घर से लापता हो गया था। पुलिस का मानना है कि ठंड लगने से युवक की तबीयत बिगड़ी होगी और इसी से उसकी जान भी गई है। पुलिस ने परिजनों को मौत की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि घरवालों के आने के बाद ही घटना की बावत और जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed