फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tension in digging of dead body

कब्र खोदने के आरोप पर सरायअकिल में तनाव

Sun, 18 Nov 2018 12:32 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Sun, 18 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले में कब्र खोदे जाने के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई है। हालांकि शनिवार को जानकारी होने पर एसडीएम ने पैमाइश कराई तो विवादित जमीन ग्राम सभा की निकली। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को किसी तरह का कोई निर्माण करने से रोक दिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी यूसुफ पुत्र सुमान अली ने बताया कि फकीराबाद मोहल्ले में उसकी पैतृक जमीन है। जिसमें पूर्वजों की कब्र बनी हुई है। पीड़ित के मुताबिक मोहल्ले के ही चार लोगों ने कब्जा करने के लिए शुक्रवार को कब्र खुदवा दी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। शनिवार को यूसुफ ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं, दूसरे पक्ष से मुन्ना जायसवाल ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 15 दिन पहले उसने पड़ोसी मुनौव्वल अली से जमीन खरीदी है। इसलिए कब्जा कर रहा है।
विज्ञापन


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय ने एसडीएम चायल सतीश चतुर्वेदी को अवगत कराया। उपजिलाधिकारी ने विवादित जमीन की पैमाइश कराई तो वह ग्राम सभा की निकली। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को निर्माण करने से रोक दिया गया। पुलिस दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। तनाव की स्थिति बनी हुई है। सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय ने बताया कि किसी भी पक्ष ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed