{"_id":"58236c4f4f1c1b342fb394aa","slug":"surendra-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में हुआ था सुरेंद्र का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में हुआ था सुरेंद्र का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांजा गांव के सुरेंद्र का कत्ल मंगलवार रात आपसी खुन्नस में किया गया था। पखवारे भर पहले साथियों ने मामूली विवाद के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार की रात मौका पाते ही ईंट व पत्थर से कूंचकर सड़क किनारे हत्या कर दी गई। मामला दर्ज पिपरी थाने की पुलिस ने दो कातिलों को धर दबोचा है, जबकि एक अज्ञात आरोपी को प्रकाश में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
पिपरी थाना क्षेत्र के गांजा गांव का रहने वाला सुरेंद्र कुमार उर्फ बुदुल (45) पुत्र छोटेलाल मंगलवार की शाम कादिलापुर बाजार गया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। विलासपुर गांव के समीप ससुर खदेरी नदी पुल पर ओवरटेक कर बदमाशों र्ने इंट व पत्थर से कूंच कर सुरेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया। इसी बीच किसानों के शोर मचाने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले थे। भागते समय गड्ढे में गिरने से एक आरोपी संतोष का पैर टूट गया था।
वह लोगों से बचने के लिए झाड़ी में छिप गया था। हत्या की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने झाड़ी में छिपे संतोष कुमार निवासी गांजा को धर दबोचा। देर रात पुलिस ने मृतक के भाई विजय कुमार की तहरीर पर संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार निवासी गांजा समेत एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई विजय ने बताया कि पखवारे भर पहले संतोष ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।