फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sucide in rsulpur girisha ganv

संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत

Sat, 26 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
sucide in rsulpur girisha ganv
घर के भीतर फंदे से लटकती मिली लाश
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में ब्याही युवती की शनिवार की दोपहर संदिग्धदशा में मौत हो गई। उसकी लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या करके शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के असवां गांव की रहने वाली रचना देवी (26) पुत्री ओम प्रकाश की शादी छह साल पहले रसूलपुर गिरसा गांव में सत्य प्रकाश से हुई थी। शनिवार की दोपहर विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत हो गई। कमरे में छत पर लगे हुक से उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। घटना से गांववाले सन्न रह गए। सूचना पर विवाहिता के पिता और मायके के अन्य सदस्य भी पहुंचे। मायकेवालों के पहुंचने पर ससुराल के सभी सदस्य घर से गायब मिले। युवती के पिता ने ससुराल के लोगों पर दहेज की खातिर हत्या करके शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसने घटना की जानकारी कोखराज थाने में दी। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि मृतका के पिता ने अपनी तहरीर में सास, ससुर, पति और दो देवर के खिलाफ दहेज के लिए युवती को मार डालने का आरोप लगाया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed