फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   student acci death in kaushambi

सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत

Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
student acci death in kaushambi
crime
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर और कोइलहा गांव के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में छात्र समेत दो की जान चली गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृत युवकों के परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर पावन गांव का रहने वाला प्रेम कुमार (17) पुत्र लक्ष्मीकांत इंटर का छात्र था। शनिवार की सुबह वह साइकिल से कालेज जा रहा था। इसी दौरान सल्लाहपुर गांव के  समीप उसे तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक टेंपो लेकर भाग निकला। हादसा देख लोगों ने घटना की जानकारी छात्र के परिजनों और पुलिस को दी। प्रेम कुमार कीमौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग घटना स्थल पहुंचे। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव के समीप हुई।  बसेढ़ी गांव का रहने वाला आकाश सिंह (22) पुत्र चंद्रसेन शनिवार की दोपहर बाइक से कोइलहा बाजार जा रहा था। कोइलहा गांव के समीप बस की टक्कर से युवक बाइक समेत गड्ढे में पलट गया। आस-पास मौजूद लोग जब तक जख्मी युवक को अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवकों की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed