फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   strike in tahsil

ग्रामीणों संग ग्राम प्रधान ने तहसील में किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
strike in tahsil
other
विकास खंड चायल के चरवा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चायल तहसील में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद तहसील प्रशासन गांव के तालाब, खलिहान और बंजर भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा रहा। एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर अतिक्रमण हटवाने का निर्देश तहसीलदार और राजस्व टीम को दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए गए शिकायतीपत्र में ग्राम प्रधान अंजनी सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में नौ सौ बीघा भूमि तालाब के रूप में दर्ज है।

इसके अलावा खलिहान और बंजर भूमि भी है। ग्राम सभा की इन संपत्तियों पर कुछ असरदार लोगों ने अवैध तरीके से निर्माण और कब्जा कर रखा है। मामले की शिकायत कई बार की गई पर कोई भी अतिक्रमण हटवाने नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों के आरोप को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने तहसीलदार को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed