{"_id":"5cc0b48abdec22144f419678","slug":"story-about-a-lady-involved-in-the-murder-of-his-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर फोन पर घंटे-घंटे भर तक किससे बात करती थी फरहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आखिर फोन पर घंटे-घंटे भर तक किससे बात करती थी फरहा
Thu, 25 Apr 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। उजिहिनी खालसा गांव के चर्चित इमरान हत्याकांड मामले में पूरामुफ्ती पुलिस को कई अहम क्लू मिल गए हैं। सर्विलांस के जरिए पता चला है कि इमरान की पत्नी फरहा फोन पर दो-तीन नम्बरों में काफी देर-देर तक बात किया करती थी। इसके बाद पुलिस अब इन नम्बरों के यूजर की तलाश कर रही है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी खालसा निवासी इमरान की सोमवार रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस को शुरुआती दौर से ही इमरान की बीवी फरहा पर शक है। फरहा का मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाया गया तो शक कुछ हद तक यकीन में बदलने लगा। पुलिस की मानें तो फरहा दो से तीन नम्बरों पर काफी देर-देर तक बात किया करती थी। बातचीत का दौर करीब दो महीने से चल रहा था। अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये नम्बर किसके हैं।
जानकारी होते ही पुलिस नम्बरों के यूजर्स को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लेगी। उधर, मंगलवार को दोपहर से लेकर देर रात तक चली पूछताछ के बाद फरहा को पुलिस ने कोतवाली से उसके घर भेज दिया है। अब तक की जांच में फरहा के अलावा एक और युवक भी पुलिस के राडार पर आया है। यह युवक फरहा का रिश्तेदार है। पिछले साल फरहा के साथ मिलकर उसने हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था। बाद में किन्हीं कारणों से जेल जाने से बच गया। पुलिस इस युवक को भी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। कई संदिग्ध मोबाइल नम्बर अभी भी सर्विलांस पर लगे हुए हैं।