फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stick - stick attack wounded eight women

लाठी-डंडे से हमला, आठ महिलाएं जख्मी

Fri, 20 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 20 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stick - stick attack wounded eight women
करारी। विवादित जमीन पर जानवर बांधने को लेकर शुक्रवार की सुबह बजहा खुर्रमपुर गांव के दो परिवार भिड़ गए। कहासुनी के दौरान एक पक्ष में लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में दूसरे पक्ष की आठ महिलाएं घायल हो गई हैं। आरोप है कि विपक्षियों ने दौड़ा-दौड़ाकर महिलाओं को पीटा। घायल महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट को लेकर गांव में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गांव की रहने वाली सोनिया पत्नी बंशीलाल ने बताया कि घर के सामने उसकी कुछ जमीन खाली पड़ी है। इसी जमीन पर पड़ोसी कब्जा करना चाह रहे हैं। इसे लेकर पड़ोसी से उसका कई दिनों से विवाद चल रहा है। सोनिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह पशुशाला से निकालकर जानवरों को अपनी इस जमीन पर बांध रही थी। तभी पड़ोसी ने आकर उसे जानवर बांधने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद पड़ोसी और उसके घर के अन्य 10-12 लोग आ गए।
विज्ञापन


इन सभी लोगों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर दौड़ी परिवार के अन्य महिलाओं को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सभी महिलाओं को दौड़ाकर पीटा। इससे सोनिया (45) के अलावा उसकी बेटी अंजू (20), चंदा देवी (19) पुत्री केशलाल, केसिया (45) पत्नी केशलाल, राम संवारी (20) पुत्री भैयालाल, रानी (15) पुत्र चुनकूलाल, माया देवी (22) पुत्र हंसलाल, कौशिल्या देवी (48) पत्नी राजू घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार पर गांववालों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। मारपीट थमने के बाद खून से लथपथ महिलाएं करारी थाने आई और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिटाई से घायल महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed