फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   snake

सर्प के काटने से युवक की मौत

Sat, 25 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 25 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
snake
crime
स्थानीय थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में गुरुवार की रात सर्प के काटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत नया पुरवा गांव निवासी बरमदीन प्रजापति घर पर ही रहकर मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। इसी से उसकी व उसके परिवार की रोजी रोटी चलती है।
विज्ञापन


बरमदीन का लड़का रिंकू भी इस काम में अपने पिता का बराबर का भागीदार था। रोजाना की भांति गुरुवार की शाम रिंकू खाना खा कर सोने के लिए छत पर चला गया। रात में बारिश होने लगी इस पर रिंकू ने छत से उठ कर नीचे कमरे में आ रहा था। वह जैसे ही कमरे में घुसा कि अंदर बैठे जहरीले सांप ने उसे डस लिया।
विज्ञापन


सर्प के काटने की बात वह अपने पिता को बताई। पिता ने अपने बच्चे को लेकर झाड़फूंक कराने के चक्कर में पड़ गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए रिंकू को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed