फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   skeleten

बोरी में भरे मिले कंकाल की हुई पहचान!

Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
skeleten
crime
किशनपुर थानाक्षेत्र के लौधरा गांव ससुर खदेरी नदी के पास तीन जून को बंद बोरी में मिले कंकाल की कपड़ों से पहचान की गई है। कौशांबी जिले से अपने बेटे के साथ आए एक व्यक्ति ने कंकाल बेटी रेशमा का होने का दावा किया है। साथ ही ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को डीएनए जांच के लिए कंकाल को पोस्टमार्टम भेजा है। जहां पर डाक्टरों ने नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


कौशांबी जिले सैनी थानाक्षेत्र के चकिया निवासी अर्जुन पटेल ने बताया कि उसकी बेटी रेशमा (21) की शादी एक साल पहले किशनपुर थानाक्षेत्र के बरौलिया गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। शादी के समय ही काफी दहेज दिया गया था। आरोप है कि ससुराल में बेटी की पिटाई की जाती और उसे भूखा रखा जाता था। दहेज में बाइक की मांग की गई थी। उसकी आठ मई को बेटी से बात हुई थी। इसके बाद से अचानक लापता हो गई। खोजबीन में पता चला कि बेटी को पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद भूसा भरवाने जंगल ले गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि वहीं, उसकी हत्या कर दी गई। रेशमा गर्भ से थी। ससुरालीजनों ने रेशमा के कहीं चले जाने की बात कही थी। तीन जून को नदी किनारे बोरी में कंकाल मिलने की जानकारी हुई। बोरी में कपड़े व ब्लाउज मिले। कपड़ों से बेटी की पहचान की है। अर्जुन ने बताया कि पुलिस बेटी की हत्या के मामले में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अर्जुन पटेल के दावे पर कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए रिपोर्ट का अर्जुन और उसके परिवार से मिलान कराया जाएगा। कंकाल रेशमा का हुआ तो पहले की दर्ज रिपोर्ट को तरमीम कर जांच की जाएगी। ससुरालीजनों ने 17 मई को बहू के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खागा कोर्ट से इस रिपोर्ट की विवेचना के आदेश सोमवार शाम को मिल गए हैं। जिससे अब विवेचना की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed