फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shoot at revalvar

राजगीर की गोली मारकर हत्या

Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
shoot at revalvar
crime
पिपरी के हरिहरा (कटौहला) गांव में मंगलवार की रात राजगीर कंधई लाल (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधी रात सोते समय बाइक सवार बदमाश सीने में गोली दागने के बाद भाग निकले। गोली की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए खून से लथपथ युवक को एसआरएन अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजगीर की हत्या के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के हरिहरा (कटौहला) गांव निवासी कंधई लाल राजगीर का काम करता है। मंगलवार की रात वह घर के सामने चारपाई डाल कर सो रहा था। बताया जा रहा है कि आधी रात बाइक से आए दो युवकों ने राजगीर के सीने में गोली दाग दी। उधर गोली की आवाज सुनते ही घर-परिवार के साथ गांव में अफरा-तफरी मच गई। घर-परिवार के लोगों के साथ गांव वाले भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घटना की जानकारी पिपरी पुलिस को देते हुए खून से लथपथ युवक को एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजगीर को किस रंजिश में गोली मार कर मौत के घाट उतारा गया। इस बावत परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मृतक राजगीर के चचेरे भाई की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है। राजगीर की हत्या के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed