फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shanti burn in kaushambi

संदिग्ध दशा में वृद्धा की मौत

Mon, 11 Sep 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 11 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
shanti burn in kaushambi
crime
कोखराज के ककोढ़ा गांव में शनिवार रात एक वृद्धा की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह शव घर के बाहर बरामदे में खून से लथपथ पड़ा मिला। अर्से से महिला मायके में रहकर जीवन गुजार रही थी। शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 ककोढ़ा की शांति (80) ससुराल से रिश्ता टूटने के बाद बेटे बाबा के साथ मायके में रहकर जीवन का गुजारा कर रही थी। बताया जा रहा है कई साल पहले बेटा घर से निकल गया और साधु का वेष धर लिया। मां-बाप की मौत फिर बेटे के घर छोड़ने के बाद वह अकेली रहती थी। भाई परिवार के साथ अपने-अपने घर में रहते हैं। शनिवार रात वृद्धा की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह महिला की लाश घर के भीतर बरामदे में खून से लथपथ पड़ी मिली। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी उसके भाईयों को दी। लोगों का कयास है कि रात में वृद्धा की गिरने के बाद अधिक खून बहने से मौत हुई है। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed