{"_id":"5a2443e14f1c1bd9798c07e2","slug":"shadi-ka-jhansa-dekar-looti-asmat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके की एक युवती को प्रेमजाल में फंसा कर पड़ोसी युवक उसे दुल्हन बनाने का सपना दिखाया। झांसे में लेकर उसके साथ मनमानी करने लगा। महीने भर पहले गर्भवती होने पर युवती ने शादी करने की जिद की प्रेमी युवक मुकर गया। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। शनिवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पड़ोसी युवक के प्रेम जाल में फंस गई। एक-दो मुलाकातों में दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लिया। युवती को झांसे में लेकर युवक ने दुल्हन बनाने का सपना दिखाते हुए मनमानी करने लगा। सात महीने तक युवत उसकी अस्मत से खेलता रहा। युवती ने बताया कि गर्भवती होने पर उसने शादी करने की जिद की तो प्रेमी मुकर गया। इसके बाद मिलना भी बंद कर दिया।
प्रेमी युवक की दगाबाजी की जानकारी युवती ने परिजनों को दी तो लोग सन्न रह गये। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, बात नहीं बन सकी। शनिवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने एसओ पिपरी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पड़ोसी युवक की दगाबाजी से युवती के साथ परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
मासूम बच्ची से दरिंदगी का प्रयास, केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी इलाके में शनिवार शाम पड़ोसी युवक ने नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। बहाने से घर पर बुला मनचला युवक उसके साथ मनमानी करने लगा। पड़ोसी की मंशा भांप बच्ची चीख पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बच्ची की चीख सुन घर-परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। देर रात पीड़ित पिता की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
किशोरी को बहकाकर भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी गांव का एक युवक प्रेम जाल मेें फंसाकर भगा ले गया। बृहस्पतिवार शाम किशोरी घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला मोहल्ले का युवक उसे प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया है। शनिवार को पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।