{"_id":"59eba60f4f1c1bee688b6bba","slug":"school-van-burn-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में लगी आग से तीन स्कूली वाहन राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में लगी आग से तीन स्कूली वाहन राख
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के एक स्कूल में दीपावली की रात संदिग्ध दशा में आग लग गई। कस्बाइयों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक परिसर में खड़े तीन चारपहिया स्कूली वाहन जलकर राख हो चुके थे। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस-प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
कस्बे के इंद्रानगर निवासी जगदीश केसरवानी ने मोहल्ले में ही लिटिल ब्लॉसम कानवेंट स्कूल खोल रखा है। बृहस्पतिवार शाम दीपावली की पूजा करने के बाद जगदीश स्कूल बंद करके घर चले गए थे। रात तकरीबन नौ बजे अचानक स्कूल में आग लग गई। आग की भयंकर लपटें और धुएं का गुबार देख लोग इकट्ठा हो गए। आननफानन आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। घंटे भर की मशक्कत के बाद कस्बाइयों ने सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाया। मगर तब तक परिसर में खड़ी मैजिक, बोलेरो और फोर्स क्लोजर समेत तीन स्कूली वाहन जलकर राख हो चुके थे। जगदीश ने बताया कि ताला बंद करने से पहले ही स्कूल में जलाए गए दीपक बुझ चुके थे। ऐसे में आग किसी अराजकतत्व ने रंजिशन लगाई है। पीड़ित प्रबंधक ने इसकी सूचना स्थानीय चौकी पुलिस के साथ ही हल्का लेखपाल को दे दी है।