{"_id":"6a8edb1bcbb8681eb80bd9c8","slug":"middle-aged-man-struck-by-car-while-crossing-the-road-dies-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98978-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क पार कर रहे अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क पार कर रहे अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे अधेड़ को कार ने मारी टक्कर... संबंधित फोटो इसी बाइक पर सवार होकर बिलासपु
फोटो-
- कार चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज, नंबर के आधार पर तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार सेलेरियो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार (40) की रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उनकी पत्नी रेणूबाला की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
रेवाड़ी के तेजपुरा मोहल्ला निवासी रेणूबाला ने बताया कि 24 अगस्त को वह पति के साथ बाइक से बिलासपुर जा रही थीं। बारिश होने के कारण दोनों बिलासपुर फ्लाईओवर से वापस घर की ओर मुड़ गए। मेन रोड पर पानी पीने के लिए बाइक रोकने के बाद कृष्ण कुमार सड़क पार करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कुछ देर रुका, लेकिन इसके बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। रेणूबाला ने राहगीरों की मदद से पति को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी घनश्याम ने बताया कि 25 अगस्त को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।