फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sarjoo tiwari

ब्रह्मराक्षस के नाम पर पत्नी-बेटी को आठ साल तक बंधक बना कर रखा

Sun, 16 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 16 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
sarjoo tiwari
कौशाम्बी
अंधविश्वास की एक अजीबोगरीब घटना चरवा के बलीपुर टाटा गांव में सामने आई है। यहां एक किसान ने ब्रह्मराक्षस के नाम पर अपनी ही पत्नी और बेटी को आठ साल तक घर में बंधक बनाए रखा और उन्हें यातनाएं देता रहा। दोनों के इलाज के लिए किसान ने हरियाणा से एक पुरोहित को बुलवाया। जब पुरोहित ने मां-बेटी की आपबीती सुनी तो वह दंग रह गए। शनिवार शाम को पुरोहित ने गांववालों और पुलिस के सामने इस हैवानियत का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटी को किसान के चंगुल से आजाद कराकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस किसान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बलीपुर टाटा गांव निवासी सरजू तिवारी गांव के बड़े काश्तकारों में गिना जाता है। सरजू के बड़े बेटे आलोक उर्फ रिंकू की आठ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से सरजू का परिजनों के प्रति व्यवहार बदल गया। उसके अजीब रवैए से आजिज आकर उसका छोटा बेटा विजय भाग निकला। आरोप है कि छोटे बेटे के गायब होने के बाद सरजू ने अपनी पत्नी शशिकला व बेटी कंचन लता (19) को घर में ही कैद कर दिया। वह दोनों को बाहर नहीं निकलने देता था। कभी-कभी दोनों को खाना देता था। सरजू का ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बेटी पर ब्रह्मराक्षस सवार है। दोनों कहीं भाग न जाएं, इसलिए वह उनको घर में कैद रखता था।
विज्ञापन


दो दिन पहले सरजू ने पूजा-पाठ के लिए हरियाणा के पुरोहित अमित त्रिपाठी को घर बुलाया। पुरोहित ने मां-बेटी से बातचीत की तो वह दंग रह गया। अमित ने इसकी जानकारी गांववालों और पुलिस को दी। शनिवार देर शाम चरवा पुलिस के साथ सीओ चायल महेंद्र सिंह देव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर मां-बेटी को बाहर निकलवाया। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां कंचन की हालत ठीक नहीं है। सरजू का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। जानकारी होने पर देर शाम चायल विधायक संजय गुप्ता भी पहुंचे और मां-बेटी से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन ठीक न होने पर वार्ता नहीं हो सकी। चरवा इंस्पेक्टर मो. हासिम ने बताया कि मां-बेटी का इलाज चल रहा है। हालत सामान्य होने पर ही सच्चाई का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed