फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sand Mafias are getiing richer by illigal sand storage

बालू के अवैध भंडारण से मालामाल हो रहे कारोबारी

Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिले के आठ बालू घाटों से अंतिम दौर में कारोबारियों ने बड़े पैमाने पर बालू जगह-जगह अवैध रूप से डंप कर लिया है। बगैर परमीशन के डंप किए गए बालू की बिक्री रात के अंधेरे में शुरू हो गई है। इससे विभाग को जहां लाखों रुपए राजस्व की चपत लग रही है वहीं, कारोबारी मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के आठ यमुना बालू घाटों का पट्टा आठ दिसंबर की आधी रात को बंद हो गया है। बालू घाट बंद होने को लेकर कारोबारी पहले से संजीदा थे। लगभग छह माह बालू का पट्टा बंद रहने को लेकर छोटे-छोटे कारोबारियों ने लगभग सौ स्थानों पर अवैध बालू डंप कर रखा है। बानगी के तौर पर भरवारी से महेवाघाट मार्ग को लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


इस मार्ग पर कारोबारियों ने सैकड़ों ट्रक बालू डंप कर रखी है। इलाकाई लोगों की मानें तो अवैध डंप करने वाले अपनी बालू रात के अंधेरे में इलाके के जरूरतमंदों को आपूर्ति करते हैं। बगैर प्रपत्र सी के बालू का परिवहन होने से विभाग को लाखों रुपए राजस्व की चपत लग रही है। मामले में खनन निरीक्षक राज रंजन से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी से इनकार किया। उनका कहना है कि यदि कहीं अवैध बालू डंप है तो उसकी जांच कराकर उसे सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed