फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   salary cutting of 54 teachers

सरसवां क्षेत्र के 54 शिक्षकों का काटा एक दिन का वेतन

Sun, 17 Mar 2019 12:18 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रशिक्षण सरीखे अहम कार्यक्रमों में लापरवाही बरतना सरसवां क्षेत्र के 54 बेसिक शिक्षकों को महंगा पड़ गया। एबीएसए के औचक निरीक्षण में लापता इन शिक्षकों के एक दिन का वेतन काट दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई से लापरवाह शिक्षकों में खलबली है।
विज्ञापन


  बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन दिनों ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर ग्रेडिड लर्निंग आउट कम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें बच्चों की रुचि के हिसाब से बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए सौ-सौ शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सरसवां मिथलेश कुमार ने प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को बीआरसी सरसवां पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। सुबह दस से चार बजे तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में 3.40 पर पहुंचे एबीएसए को मौके से 54 शिक्षक गायब मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। एबीएसए की रिपोर्ट पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद कुमार ने सभी 54 शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed