{"_id":"5c1be5f4bdec22570b2fcdd7","slug":"roadways-bus-fell-from-the-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के नीचे गिरी रोडवेज बस, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल के नीचे गिरी रोडवेज बस, छह जख्मी
Fri, 21 Dec 2018 12:29 AM IST
विनोद सिंह
kaushambi
kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा। ओवरटेकिंग के दौरान गुरुवार दोपहर परिवहन निगम की एक बस अजुहा कस्बा स्थित ससुर खदेरी नदी पुल के नीचे गिर गई। हादसे में उसपर सवार करीब छह यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे की बदौलत प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा।
कानपुर से गुरुवार दोपहर रोडवेज की एक बस प्रयागराज जा रहा थी। अजुहा में ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस ससुर खदेरी नदी पुल के नीचे गिर गई। दुर्घटना देख मौके पर चीख-पुकार के बीच भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायल छह यात्रियों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने सभी को घर भेज दिया।
दुर्घटना के वक्त बस पर करीब 30 यात्री सवार थे। बस पुल के नीचे तो गई पर, पलटी नहीं। इसलिए बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे की बदौलत कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर तकरीबन दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह मार्ग बहाल कराया।