{"_id":"58d95f8f4f1c1bd83763d9b4","slug":"road-accident-student-death-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर और कोखराज इलाके में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए मार्ग दुर्घटनाओं में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
करारी कस्बे के नया नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद फैजान (17) पुत्र मोहम्मद इरशाद हाई स्कूल का छात्र था। सोमवार को वह अपने साथी मोहम्मद तालिब (17) पुत्र असलम के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए पतौना स्थित परीक्षा केन्द्र जा रहा था। बाइक से जैसे ही दोनों पतौना गांव के समीप पहुंचे। अचानक अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से भिड़ गई। हादसे में फैजान व तालिब को गंभीर चोटें आईं। राहगीर व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। जब तक एंबुलेंस पहुंचती, मौके पर ही मो. फैजान ने दम तोड़ दिया। घायल तालिब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसी तरह सोमवार शाम हाईवे पर कोखराज के समीप कानपुर की ओर से जा रहा तेज रफ्तार ट्रक रामजी ढाबे के समीप खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक बृजेन्द्र कुमार पुत्र नारायण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई छात्र और ट्रक चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।