फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   road accident mooratganj

कोहरा बना काल, हादसे में फूफा-भतीजे की मौत

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
road accident mooratganj
crime
पहले ही दिन कोहरा काल साबित हुआ। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर मूरतगंज मेला बाग के सामने बुधवार की भोर में आमने-सामने से ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार संजय व उसके फूफा की मौके पर ही मौत हो गई। संजय का बुधवार को तिलक चढ़ना था और उसकी बहन की बारात आनी थी। शादी के लिए वह मुंडेरा मंडी सब्जी खरीदने जा रहा था। हादसे से संजय के घर में कोहरा मचा हुआ है। संजय की मौत से तीन परिवारों में मातम हो रहा है।
विज्ञापन


    कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी संजय कुमार (28) पुत्र शारदा प्रसाद प्रजापति खेती-किसानी करता है। संजय दो भाईयों में बड़ा था। बुधवार को संजय का तिलकोत्सव था और उसकी बहन सावित्री उर्फ नीतू की शाम को बारात आनी थी। घर-परिवार के लोग तिलक व शादी की तैयारी में जुटे थे। भोर में संजय अपने फूफा किशनलाल प्रजापति (40) निवासी कोखराज को बाइक पर बैठाकर मुंडेरा मंडी जा रहा था। संजय सब्जी व खोवा खरीदने के लिए निकला था। धुंध इतना ज्यादा था कि सामने से आ रहा वाहन नहीं दिख रहा था। जैसे ही वह मूरतगंज मेला बाग के सामने पहुंचा। सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर मारते हुए ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में संजय व उसके फूफा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोखराज थाने की पुलिस पहुंची। हादसे की खबर परिजनों को हुई तो वह बदहवास हो गए।
विज्ञापन


रोते-कलपते हुए वह घटनास्थल पहुंचे। बेटे की लाश देख परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। संजय की मौत से शादी रोक दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक व खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed