{"_id":"3fdde0b9b02d5df1d0eeef67b145be09","slug":"road-accident-deaths-in-the-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसे में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग हादसे में अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। हाईवे पर गुलामीपुर गांव के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ मोहद्दीनपुर (कोखराज) का रहने वाला था। सिराथू बाजार से घर आते समय उसे कार ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चालक कार समेत भाग निकला।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी भोंदू पाल (50) रविवार की सुबह किसी काम से बाइक लेकर सिराथू बाजार गया था। दिन में करीब 11 बजे वह घर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही उसकी बाइक हाईवे पर गुलामीपुर (भैरवपुर) चौराहे पर पंहुची। तभी कानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की जोरदार टक्कर लगने से वह बाइक समेत गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खून से लथपथ अधेड़ को सड़क पर पड़ा देखा, आसपास के लोगों के साथ ही राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। साथ ही जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क हादसे में हुई अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।